ग्वालियर-
सीनियर डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए रखे जाने वाले भोजन की भी जांच की गई। जिस कंटेनर में सब्जी रखी थी, उसकी जांच की तो उसमें मिट्टी लगी दिखाई दी। इस पर सीनियर डीसीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये भोजन शताब्दी में रखा जाना है, क्या लोगों को बीमार करोगे। आइंदा यदि साफ कंटेनर नहीं दिखा तो चेतावनी नहीं एक्शन लूंगा।

सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह शनिवार को चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सुबह स्टेशन पर सबसे पहले पार्सल ऑफिस के पास बने पे एंड यूज(शौचालय) पर पहुंचे। यहां पर कर्मचारी से जब रेट लिस्ट दिखाने को कहा तो पता चला कि लगाई ही नहीं गई है। इस पर सीनियर डीसीएम ने कहा कि पिछली बार 10 हजार का फाइन हुआ फिर भी तुमको समझ नहीं आया है। इन पर दो हजार का जुर्माना और लगाओ, यदि नहीं सुधरते हैं तो फिर कार्रवाई की जाए।
अफसरों को देख गायब हुए, दाल सब्जी जब्तः
सीनियर डीसीएम जब प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे तो वहां पर 21 पानी के कार्टून रखे थे, पास में ही दो डोलचियां(कैटली) रखी थी। पानी के कार्टून चैक किए तो उसमें पम-पम कंपनी की बोतले थी। जिनका विक्रय प्रतिबंधित हैं। इसके बाद जब डोलची चैक की तो उसमें करीब 10-10 लीटर सब्जी एवं दाल भरी हुई थी। प्लेटफार्म पर उस समय हीराकुंड एक्सप्रेस खड़ी हुई थी, जिसमें इसे चढ़ाने की तैयारी थी। अधिकारियों ने जब पूछताछ की तो किसी ने भी सामान होना स्वीकार नहीं किया। लोगों ने बताया कि अधिकारियों को देखते ही लोग खिसक गए थे। सामान को जब्त करके नष्ट करवा दिया गया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal