बलिया:- पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप थाना बांसडीह रोड द्वारा दिनांक 01.03.2019 को मुखबीर की सूचना पर सुरेन्द्र यादव के ईट भट्ठा, ग्राम अमदौर पर दबिश दी गई तो 01 ट्रक्टर ट्राली से तथा भट्ठे के अन्दर से 255 पेटियों में 12248 शीशी अपमिश्रीत अवैध शराब बरामद किया गया, जिस पर CRAZY ROMEO FOR SALE IN ARUNANCHAL PRADESH ONLY अंकित है। छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार हो गये। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। इस सम्बन्ध में थाना बांसडीह रोड पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
*फरार शराब तस्कर:-*
1. सुरेन्द्र यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी अमदौर थाना बांसडीह रोड बलिया ।
2. नरेन्द्र यादव उर्फ बबुई यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी अमदौर थाना बांसडीह रोड बलिया ।
3. गुड्डु यादव पुत्र मुनरिका यादव निवासी अमदौर थाना बांसडीह रोड बलिया ।
4. संतोष यादव निवासीगण अमदौर थाना बांसडीह रोड बलिया व 02 अन्य ।
*बरामदगी-*
1- 255 पेटियों में 12248 शीशी अपमिश्रीत शराब बरामद, कीमत लगभग 15 लाख रूपये।
*बलिया पुलिस ने255 पेटी अपमिश्रित शराब किया बरामद*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal