Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहा रेत का अवैध कारोबार….माफिया बेखौफ होकर अवैध उत्खनन कर रहे

ग्वालियर-
रेत माफिया और अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा समय.समय पर कार्रवाई कर रेत से भरे वाहनों को जब्त किया जा रहा है और पनडुब्बियों को नष्ट कराया जा रहा है। लेकिन रेत का अवैध उत्खनन रुक नहीं पा रहा है। माफिया बेखौफ होकर अवैध उत्खनन कर रहे है और रेत का परिवहन कर रहे हैं। माफिया द्वारा पिछोर क्षेत्र में ग्राम पंचायत लिधोरा से निकली सिंध नदी में पनडुब्बी की मदद से जमकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी पनडुब्बियों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है।
 
बताया गया है कि पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लिधोराए केथोदा सहित अन्य घाटों पर कई पनडुब्बी चल रही हैं। पिछोर के नायब तहसीलदार माफिया के खिलाफ कई बार कार्रवाई कर चुकी हैए लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ये लोग बेखौफ होकर उत्खनन कर रहे हैं। हाल ही में नायब तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई कर पनडुब्बियों को नष्ट कराया थाए लेकिन कुछ दिन बाद फिर से रेत माफिया सक्रिय हो गए। रेत के अवैध दोहन से नदी के अंदर गहरे.गहरे गड्ढे हो गए हैंए इससे नदी का जलस्तर घटता जा रहा है।
 
टीम के पहुंचने से पहले ही भाग जाते हैं माफिया
 
ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए घाट पर जाती है तो उनके पहुंचने से पहले ही इसकी सूचना माफिया के पास पहुंच जाती है और माफिया पनडुब्बियों को नदी में डुबोकर भाग निकलते हैं। जानकारों का कहना है कि रेत माफिया के लोग मुख्य तिराहे और राय चौराहे पर बैठकर मॉनिटरिंग करते हैं। माफिया द्वारा पिछोर क्षेत्र के लिधोरा घाट बाबूपुर केथोदा गजापुर सोना निवी पथरियापुरा पुट्टी हथनौरा गोविंदा जिगनियां तथा बारकरी आदि जगहों पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है।
 
किसानों को दबंगी दिखाते हैं रेत माफिया
 
ग्राम लिधौरा के लोगों ने बताया कि रेत माफिया द्वारा घाटों पर जमकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। अवैध परिवहन से खेतों में खड़ी फसल खराब हो रही है। जब भी माफिया को उत्खनन करने से मना करते हैं तो वह दबंगी दिखाकर मुंह बंद करा देते हैं। रेत माफिया द्वारा रेत का परिवहन किए जाने के कारण गांवों में लगी पाइप लाइन भी टूट गई है। गांव से गुजरने वाले वाहनों को रोकने के चक्कर में कई बार रेत माफिया से विवाद भी हो जाता है।
 
ग्रामीणों को रहता है दुर्घटना का भय
 
रेत माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन के कारण गांव में दिनभर रेत से भरे वाहन दौड़ते रहते हैं। प्रशासन के डर के कारण वाहन चालक गांव के अंदर भी तेज गति से वाहन चलाते हैं। इस कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। गांव में दिनभर दौड़ते रेत से भरे वाहनों के कारण लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। रेत माफिया द्वारा तेज रफ्तार में निकाले जाने वाले वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना रहा है। अगर गांव के लोग इन लोगों से वाहन निकालने की मना करते हैं तो वह मारपीट करने की धमकी देते हैं।
 
इनका कहना है
 
.ग्राम पंचायत केथोदा में चल रहे अवैध उत्खनन के चलते माफिया के वाहन खेतों और गांवों के बीच से होकर गुजरते हैं। इससे गांव की सड़कें और फसलें खराब हो रही है। इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया जाएगाए ताकि अवैध उत्खनन पर लगाम कस सकें।
 
.रामेश्वर दयाल चौबेए सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत लिधौरा।
 
.रेत माफिया पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा समय.समय पर कार्रवाई की जाती है। कुछ दिन पहले ही हमने कार्रवाई कर पनडुब्बी नष्ट की थीए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
 
.वंदना यादवए नायब तहसीलदारए पिछोर।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...