
बलिया:- पुलिस अधीक्षक द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक रेवती व उनकी टीम को भारी सफलता प्राप्त हुई।
9फरवरी को प्रभारी निरीक्षक रेवती को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शातिर वाहन चोर गौतम यादव अपने एक साथी के साथ चोरी की मोटर साइकिल से श्रीनगर की तरफ से आ रहा है, जिसके पास अवैध असलहा भी है। इस सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक रेवती मय पुलिस टीम द्वारा कोल नाला तिराहे पर श्रीनगर की तरफ से आने वाले मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो वे रुकने के बजाय वाहन तेज गति से लेकर भागना चाहे जिन्हें पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया । पुछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम मारकाण्डे ठाकुर पुत्र स्व0 विजय ठाकुर निवासी नौरंगा थाना बैरिया बलिया तथा दुसरे ने अपना नाम गौतम यादव पुत्र स्व0 केदार यादव निवासी दया छपरा टाढी पर थाना बैरिया बलिया बताया । मारकण्डे यादव के कब्जे से 01 अदद काले रंग की प्लेटिना BR 29 X 4423, दूसरे व्यक्ति गौतम यादव (20,000/- रुपये के इनामिया ) के कब्जे 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
उक्त अभियुक्तों से पुछताछ के दौरन बताया कि साहब मैं मारकण्डे ठाकुर ,धर्मेंद्र ठाकुर पुत्र अछैवर ठाकुर निवासी नौरंग थाना बैरिया बलिया व साहब यादव उर्फ पप्पु यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी दया छपरा थाना बैरिया बलिया के साथ मिल कर बिहार के सिवान तथा छपरा जिला व यूपी के विभिन्न जनपदों तथा जनपद बलिया विभिन्न थाना-क्षेत्रों से चोरी करते हैं। यह मोटर साइकिल हम दोनों नें मिलकर भैसहा पोखरा थाना आन्टर जिला सिवान बिहार से जनवरी में चुराया था, अभी दो महीना पहले श्रीनगर गांव से एक व्यक्ति के दरवाजे से हम चारों ने मिलकर चुराया था। गौतम यादव ने बताया कि चोरी की 03 मोटर साइकिल मैं अपने घर में छिपा कर रखा हूँ जिसके निशानदेही पर उसके घर दया छपरा टाढी से 03 मोटर साइकिल क्रमशः 1-काले रंग कि हिरो स्पेलंडर प्रो BR 04 P 8050 2- काले रंग यामाहा क्रक्स नंबर प्लेट टुटा हुआ तथा 3- काले रंग का हिरो स्पेल्डर बिना नंबर प्लेट का बरामद किया गया । इसके सम्बन्ध में थाना रेवती पर मु0अ0सं0-21,22/19 धारा-41/411,413,414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
*पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,20हजार का इनमिया अपराधी को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal