Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेनुकूट में कम्बल वितरण के दौरान भगदड़, कई चोटिल अधिकारी मौके पर पहुंचे।।।

H/S NEWS राकेश ओझा की रिपोर्ट. रेनुकूट । नगर पंचायत रेणुकूट कार्यालय में कंबल वितरण के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों के घायल हो जाने के बाद पुलिस

प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम कराए जाने को लेकर मुकदमा कायम कर लिया है । बताया जा रहा है कि नगर पंचायत रेणुकूट अध्यक्ष द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम अपने ही कार्यालय में रखा गया था । जिसमे दो शिफ्ट में कंबल वितरण का कार्यक्रम होना था । कंबल वितरण के समय नगर पंचायत

रेणुकूट के सभी सभासद भी मौके पर मौजूद थे ।जानकारी के मुताबिक पहले शिफ्ट के कम्बल वितरण कार्यक्रम के समय मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था ताकि दूसरे शिफ्ट के लोग अंदर ना सके ।बताया जा रहा है कि जैसे ही पहले शिफ्ट का वितरण कार्यक्रम समाप्त हुआ, दूसरे शिफ्ट के लिए मुख्य द्वार का फाटक खोल दिया गया और बड़ी तेजी से भीड़ अंदर की तरफ आने लगी। भीड़ इतनी तेजी से आई कि भगदड़ की स्थिति बन गई और देखते ही देखते लोग एक दूसरे को धक्का देते आगे बढ़ने में गिर पड़े । इस भगदड़ में कई लोगों गंभीर चोटें आई । मामले को बढ़ता देख सूचना पर स्थानीय पुलिस व एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया ।
नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोगों को चोटे लगी हैं लेकिन स्थिति सामान्य है । नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या कार्यक्रम की परमिशन ली गई थी तो उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है और कभी भी इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली जाती है लेकिन कार्यक्रम की सूचना उच्च अधिकारियों को जरूर दे दी गई थी ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...