Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*दिव्यांगों का चिन्हांकन व सहायक उपकरण वितरण 15 जनवरी से*

– *जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों पर कैम्प की तिथि निर्धारित की*

बलिया: ऐसे दिव्यांग, जिन्होंने पिछले तीन वषार्ें से कोई सहायक उपकरण प्राप्त नहीं किया है, उनका पहले चिन्हांकन और फिर सहायक उपकरण का वितरण हर ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। विद्यार्थी होने की दशा में एक वर्ष की समयसीमा है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने इसके लिए 16 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक में कैम्प की तिथि भी निर्धारित कर दी है। कैम्प के आयोजन की जिम्मेदारी सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी की होगी। चिन्हांकन के लिए दिव्यांग जनों को अपने विकास खंड पर आय प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान का भी मान्य), एक पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड भी साथ में लाना अनिवार्य होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विकास खंड दुबहड़ में 15 जनवरी को, गड़वार में 16 को, बेरूआरबारी में 17 को, हनुमानगंज में 18 को, मनियर में 19 को, बैरिया में 20 को, मुरलीछपरा में 21 को, पंदह में 22 को, नवानगर में 23 को, बेलहरी में 24 को, रेवती में 25 को, बांसडीह में 29 को, नगरा में 30 को और विकास खंड चिलकहर में 31 जनवरी को होगा। इसी प्रकार विकास खंड सोहांव में 1 फरवरी को, रसड़ा में 2 को और सीयर में 3 फरवरी को कैम्प लगाकर चिन्हांकन का कार्य होगा।
——–

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...