ग्वालियर- शिवपुरी में नए फोरलेन बायपास रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर लाश सड़क पर फेंक दी। हत्या का रूप देने के लिए अपराधियों ने ऐसा किया। लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल कर पहली नजर में हत्या करार देते हुए अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों से खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पत्थरों से सिर कुचला और जगह जगह खून के छींटों पर जला हुआ काला ऑयल डाल दिया। हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश आरोपियों ने की है।
जानकारी के मुताबिक पिपरसमा के पास फोरलेन बायपास सड़क पर व्यक्ति का शव पड़ा होने पर डायल 100 पर मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीओपी सुरेशचंद्र दोहरे, एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया और देहात थाना प्रभारी कीर्ति बघेल घटना स्थल पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था। लेकिन पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो पता चला कि व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक के मोबाइल फोन पर डायल नंबर से परिजनों से बात हुई। जिसमें मृतक की शिनाख्त श्रीलाल कुशवाह (50) पुत्र भोलाराम कुशवाह निवासी मनीयर शिवपुरी के रूप में हुई है।
जहां हत्या हुई, 150 फीट दूरी पर खून से सने पत्थर
मौके पर जांच करने पहुंचे एफएसएल प्रभारी एचएस बदहारिया के मुताबिक सड़क पर लाश से दुर्घटना प्रतीत हो रही थी। लेकिन पुल के नीचे पहुंचे तो शराब की बोतल व खून पड़ा हुआ था। हालांकि खून पर गाड़ी का जला हुआ काला ऑयल डाल दिया था। घटना स्थल से 150 फीट दूरी पर खून से सने दो पत्थर भी मिले हैं जिन्हें छुपाकर रखा था। दीवार पर भी खून के छींट पड़े जिसे ऑयल से साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। मौके पर ऑयल की कट्टी भी मिली है। मृतक को ब्रिज के नीचे से ऊपर लाते वक्त जगह-जगह निशान भी मिले हैं। मृतक की पीठ पर भी खरोंच है। इस मामला में व्यक्ति की हत्या की गई है।
फोन आने पर 2 बजे घर से निकले थे श्रीलाल : मृतक के परिजनों ने बातचीत में पुलिस को बताया है कि सोमवार की दोपहर 2 बजे किसी का फोन आया था। इसके बाद श्रीलाल घर से चले गए। लेकिन शाम को फोन स्विच ऑफ हो गया। रात को सिटी कोतवाली भी पहुंचे, लेकिन फोटो नहीं होने पर परिजन घर चले गए। दूसरे ही दिन मंगलवार को मौत की खबर लगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal