Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाईकोर्ट जज के नाम पर रुपए मांगे जाने के आरोपों को अभिभाषक अवधेश भदौरिया ने पूरी तरह निराधार बताया’ एक करोड़ की मानहानि का दावा करेंगे

ग्वालियर- हाईकोर्ट जज के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे जाने के आरोपों को अभिभाषक अवधेश भदौरिया ने पूरी तरह निराधार बताया है। वे इस मामले में अब आरोप लगाने वाले के खिलाफ 1 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे।

मीडिया से चर्चा में अवधेश भदौरिया ने कहा कि हकीकत यह है कि उन्होंने अपने क्लाइंट राजेश भदौरिया का केस लड़ा। जमानत होने के बाद भी उसके भाई ने उनकी फीस नहीं दी। इस पर उन्होंने आदेश की सर्टिफाइड कॉपी न दिए जाने का आग्रह भी किया था। अभिभाषक की फीस से बचने आरोपी राजेश भदौरिया के भाई विनय भदौरिया ने उन पर जज के नाम से 50 हजार मांगने का आरोप लगा दिया। इससे पहले भी वह इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। हकीकत यह है कि कई मामलों में हो यह रहा है कि क्लाइंट जमानत के बाद फीस देने से मुकर जाता है। व्यवस्था यह है कि जमानत पर फैसला होने के बाद कोई भी निर्णय की सत्यप्रतिलिपि ले सकता है। इस मामले में भी यही हुआ है। वह ठगी का शिकार हुए और आरोप भी उन पर लगे है। वह आरोप लगाने वाले विनय भदौरिया पर एक करोड़ की मान हानि का दावा व प्रकरण दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया करेंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भारद्वाज, अभिभाषक एमपीएस रघुवंशी, मास्टर ऑफ लायब्रेरियन रोहित गुप्ता उपस्थित रहे। विदित है कि हाईकोर्ट जज के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे जाने के लिखित आरोपों को कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अभिभाषक को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...