Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली नगर निगम चुनाव के 29 अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा अंतिम सुनवाई 3 सितम्बर

पूर्व निर्धारित 20 अगस्त की सुनवाई स्थगित

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी अंतिम सुनवाई

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली के जुलाई 2022 में सम्पन्न आम निर्वाचन में पार्षद पद के 29 अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा प्रकरणों की अंतिम व्यक्तिगत सुनवाई की तिथि में संशोधन किया गया है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब इन प्रकरणों की अंतिम सुनवाई 3 सितम्बर को अपराह्न 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जायेगी।

वही पूर्व में यह सुनवाई 20 अगस्त 2026 को निर्धारित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अंतिम व्यक्तिगत सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) के माध्यम से जिला कार्यालय स्थित स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से आयोजित की जायेगी। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित समय पर वी.सी. में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी अपरिहार्य कारणों से स्वयं उपस्थित होने में असमर्थ रहता है तो वह अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकता है। इसके लिये अधिकृत प्रतिनिधि को संबंधित समस्त सुसंगत अभिलेखों के साथ विधिवत प्राधिकार पत्र प्रस्तुत करना होगा। उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 12, 17, 24, 27, 28, 29, 30, 32, 33, 34, 41, 42 एवं 44 से संबंधित सभी 29 अभ्यर्थियों को दो-दो प्रतियों में नोटिस जारी किये जा चुके हैं।

वही अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गयी है कि वे निर्वाचन व्यय से संबंधित संपूर्ण रिकॉर्ड के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर सुनवाई में उपस्थित रहें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एवं अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।

www.badhtakarwa.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

वैढ़न के कटरा में अवैध कारोबार का आरोप, चोरी के गहनों को गलाने और प्रतिबंधित तेजाब बिक्री की शिकायत

बढ़ता कारवां (BK NEWS ) सिंगरौली (जमुना सोनी( बैढ़न जिले के वैढ़न स्थित सोने-चांदी के ...