Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना प्सोनी) बैढ़न भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

वह निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये और वही कलेक्टर ने वेयरहाउस में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधिवत प्रवेश कर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाये ।

वही निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...