Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज वृत्त वैढ़न अंतर्गत प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल द्वारा ग्राम खुटार एवं ग्राम गहिलरा में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम खुटार में आरोपी राजकुमारी शर्मा, पति राजकुमार शर्मा तथा ग्राम गहिलरा में आरोपी लालचंद शाह, पिता श्यामलाल शाह एवं रामविशाले शाह, पिता गोपाल शाह के रिहायशी मकान एवं दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 10 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 23 केन बीयर बरामद की गई।

वही आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,970 रुपये है।

उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक आलोक सिंह, अमरपाल सिंह, संध्या मेहरा तथा नगर सैनिक कमलभान सिंह उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...