Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेलवे सुरक्षा बल पर जानलेवा हमला, एक जवान गंभीर घायल

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच जारी।

कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK-NEWS/सिंगरौली– मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ आउटपोस्ट सिंगरौली में पदस्थ आरक्षी मनोज कुमार प्रसाद ने गोरबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 और 8 जनवरी की दरमियानी रात वे अपने साथी आरक्षी चंदन कुमार के साथ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में तैनात थे। उनकी ड्यूटी सिंगरौली एवं महदेइया रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 192/34 से फाटक संख्या 16/SPL/T के बीच रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित थी।
रात करीब 1:25 बजे पहाड़ी की ओर से लगभग 12 अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और ड्यूटी कर रहे जवानों से अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से हटने की धमकी देने लगे। जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी का हवाला देकर हटने से इनकार करने पर आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में आरक्षी चंदन कुमार के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिससे खून बहने लगा। वहीं आरक्षी मनोज कुमार प्रसाद के दाहिने हाथ के अंगूठे में भी चोट पहुंची।
घटना के दौरान शोर मचाने पर सभी हमलावर जंगल की ओर फरार हो गए। हमलावरों की उम्र लगभग 25 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ आउटपोस्ट सिंगरौली के अधिकारी एवं स्टाफ मौके पर पहुंचे। घायल आरक्षी चंदन कुमार को उपचार हेतु सिंगरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में गोरबी चौकी प्रभारी द्वारा रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(3), 121(2) एवं 191(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...