
सिंगरौली, 18 नवम्बर 2025। जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विद्यालयों के समय में अस्थायी बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। ठंड में वृद्धि के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन समय आगामी आदेश तक प्रातः 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal