छात्र ने मुख्यमंत्री व शिक्षकों के प्रति जताया आभार
बढ़ता कारवां, सिंगरौली (जमुना सोनी):
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रदेश के 7,832 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी का प्रतीक स्वरूप सौंपा।
इसी क्रम में सिंगरौली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक वैढ़न के मेधावी छात्र बीरेंद्र यादव और अभिषेक कुमार सोनी (पिता – जमुना प्रसाद सोनी) को भी मंगलवार को स्कूटी खरीदने के लिए 90 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई।
राशि मिलने के बाद अभिषेक सोनी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह, विद्यालय के प्राचार्य आर.के. उपाध्याय, शिक्षिका अंजना मिश्रा, उर्मिला सिंह, सरिता दूबे, संगीता सिंह, शिक्षक टी.बी. सिंह, दिनेश शुक्ला तथा ट्यूशन शिक्षकों सूरज पाण्डेय और अनिल वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
अभिषेक ने कहा कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वह अच्छे अंक ला सके, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal