
काठमांडू। नेपाल की पूर्व न्यायधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं और अब अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगी। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही देश में अंतरिम सरकार का गठन पूरा हो गया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अंतरिम सरकार का गठन नेपाल में स्थिरता लाने और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए अहम कदम है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal