
बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी – राजकुमार शर्मा) बैढ़न माड़ा क्षेत्र के खम्हरिया गांव के आदिवासी बैगा टोला में लगभग तीन महीने से ट्रांसफार्मर जलने के कारण लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं और वही बताते हैं कि बिजली विभाग में आवेदन निवेदन करने के बावजूद कोई कार्यवाही न होने से अंधेरे में रहने को लोग मजबूर हैं।
वही स्थानीय जन बताते हैं कि पीने का पानी लगभग 1 किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है और वही कई हैंडपंप खराब पड़े हुये हैं स्थानीय जनों ने मांग की है कि जल्द -जल्द से ट्रांसफार्मर लगवा कर बिजली (लाइट) चालू कराये जाने की मांग की है जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal