
बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न के राजीव चौक (माजन मोड़) स्थित जिला भारतीय काम्युनिष्ठ पार्टी कार्यालय बैढ़न मे कामरेड संजय नामदेव के नेतृत्व मे पार्टी का शताब्दी वर्ष यानि दिनांक 26/12/1924 को पार्टी का गठन हुआ था जिसको लेकर आज दिनांक 26/12/2024 को 100 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी का स्थापना के नींव रखने वाले व दिवंगत वरिष्ठ नेता जनो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

वही इसके उपलक्ष्य मे पार्टी के वरिष्ठ जनो व पत्रकार साथिओं को श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया जिसके बाद सभी को स्वल्पाहर व मीठाई खिलाकर ख़ुशी जाहिर की और इसके बाद पार्टी के विचारधारा के बारे अवगत कराया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कामरेड संजय नामदेव, वरिष्ठ कामरेड नेता रामलल्लू गुप्ता, लक्ष्मीचंद दूबे, जिला सचिव राजकुमार दूबे, अवधेश जी, तरुन साहू (भोपाल), अरुण सिंह (ब्लाक अध्यक्ष), विकासदेव पाण्डेय, विश्वभरण द्विवेदी (जिलाध्यक्ष स्पाक्स), बृजेश जायसवाल, प्रमोद नामदेव, अक्षय साकेत जिला सह संयोजक, फूलमती पानिका, इंदल गुप्ता, रामेश्वर सिंह सहित भारी संख्या मे पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal