
BK NEWS ब्यूरो कार्यालय बैढ़न :- भारत में कौशल विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक है संकल्प परियोजना (स्किल एंड अक्यूशन एंड नॉलेज

अवर्नेंस फार लाइवलीहुड प्रमोशन ) जो कौशल विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय की संयुक्त पहल है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है।

संकल्प परियोजना का उद्देश्य
संकल्प परियोजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा आबादी है, जो कि शिक्षा और कौशल के अभाव में रोजगार से वंचित रहती है। इस परियोजना के तहत उन युवाओं को विभिन्न प्रकार के कौशलों में प्रशिक्षित किया जाता है, जो वर्तमान और भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप हों। इसके माध्यम से न केवल रोजगार प्राप्ति कीबी दिया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

आज दिनांक 8 दिसंबर 2024 को ग्राम बसाही में कार्यक्रम संचालित कर महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं सामग्री किट वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच पति अखिलेश जायसवाल, पंच अशोक जायसवाल, समशेर जायसवाल, प्राथमिक शिक्षक ध्रुव प्रताप शर्मा, सुख चंद द्विवेदी, परियोजना समन्वयक प्रांजल मिश्र, परियोजना प्रबंधक सुभाष सनपूते, मोबिलाइजर सुबल जायसवाल, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal