Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरई थाना क्षेत्र के धामड़ नदी में 10 वर्षीय बच्ची डूबने से मचा हड़कंप, एसडीईआरएफ टीम ने नदी से निकाला शव

सरई थाना क्षेत्र के धामड़ नदी में 10 वर्षीय बच्ची डूबने से मचा हड़कंप, एसडीईआरएफ टीम ने नदी से निकाला शव

देवसर विधायक ने सहायता राशि करायी उपलब्ध, हर सम्भव मदद की दी सांत्वना

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सिंगरौली जिले देवसर विधानसभा अंतर्गत चौकी सरई थाना के अंतर्गत धामड़ नदी जो जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर में स्थित है एक 10 वर्षीय बच्ची खेलते समय नदी के पानी मे डूबने से मृत्यु हो गयी।

वही नाम मृतक प्रियंका अगरिया पिता बुद्ध अगरिया उम्र लगभग 10 वर्ष ग्राम अंधेरिया ग्राम पंचायत कठदहा पोस्ट पुरैल थाना सरई की निवासी थी सरई एसडीएम के द्वारा सूचना पर कंट्रोल रूम से गई एसडीईआरएफ टीम होमगार्ड ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक को नदी से बाहर शव को निकाला गया और सरई पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मृतक को

पोस्टमार्टम के लिये सरई अस्पताल के पीएम हाउस भेजा गया है जहाँ पर पोस्टमार्टम के पश्चात शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनो को सौंपा गया और देवसर विधायक श्री मेश्राम ने कहा कि इन दिनो भारी बरसात के चलते नदी नाले सभी ऊफान पर चल रहे है सभी परिजन बच्चो को नदी नाले के पास जाने से जरूर रोके ।

वही देवसर विधायक श्री मेश्राम ने परिजनो को सहायता राशि वगैरह उपलब्ध करायी गयी और साथ ही इस प्रकार की घटना में परिजनो के बीच अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाया और उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

उक्त घटना में सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, होमगार्ड एसडीईआरएफ के जवान सहित कमानडेंट दलवीर प्रसाद विश्वकर्मा साहित ग्रामीण व परिजन जन उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...