
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिंगरौली के अगुवाई मे ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिला परिषद सिंगरौली की आवश्यक बैठक दिनांक 13/08/2024 को दोपहर लगभग 12:00 बजे राजीव चौक (माजन मोड़) कार्यालय मे आयोजित की गयी है ।
उक्त बैठक मे पार्टी के राज्य सचिव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर बारी बारी से सभी जिलों मेंआयोजित की जायेगी जिसकी सूचना कामरेड विनय दुबे प्रभारी एवं कामरेड ईशु प्रकाश ने दी और इस बैठक में शामिल होंगे और वही पार्टी के आप सभी पदाधिकारी व सदस्य समय पर पहुंचने का कष्ट करें और वही यह जानकारी पार्टी के अक्षय कुमार ने दी है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal