ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 23/6/2024

बढ़ता कारवां मध्य प्रदेश सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी :-
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं विधानसभा चितरंगी अंतर्गत विभिन्न समस्याएं जैसे पेयजल बिजली सहित अन्य मुद्दों को लेकर संकठा उर्फ बबलू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चितरंगी द्वारा संदेश दिया गया है कि अशोक सिंह पैगाम जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस सह जिला

पंचायत सदस्य एवं ज्ञानेंद्र द्विवेदी जिला अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय चितरंगी का घेराव कार्यक्रम दिनांक 24 जून 2024 को आयोजित किया गया है कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ व वरिष्ठ कनिष्ठ जिला ब्लॉक सेक्टर मंडल बीयलए से आग्रह किया गया है कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित चितरंगी विधानसभा अंतर्गत
विभिन्न समस्याओं जैसे पेयजल बिजली सहित स्थानी अन्य मुद्दों को लेकर 24 जून 2024 को समय सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक एसडीएम कार्यालय का घेराव किसान कांग्रेस द्वारा किया जाएगा जिस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आमजन को अधिक से अधिक संख्या में एवं किसान बंधुओं को साथ लेकर कार्यक्रम स्थल में उपस्थित हो कार्यक्रम सफल बनाने हेतु अनुरोध किया गया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal