Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खनिज विभाग ने कई स्थानों पर दी दबिश, 4 वाहनों को जप्त की कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला खनिज विभाग की टीम ने बैढऩ, नवानगर, जयंत, मोरवा, पिपरखड़, गढ़वा, चितरंगी क्षेत्र में अचानक दबिश देते हुये गौण खनिज गिट्टी रेता का अवैध परिवहन कर रहे चार वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना परिसर में जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा कराया गया है और जप्त वाहन चालकों एवं मालिकों के विरूद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण भी तैयार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला एवं एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं जिला खनि अधिकारी ए.के. राय के मार्गदर्शन में आज दिन बुधवार को खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला एवं डॉक्टर विद्याकान्त तिवारी द्वारा अपने विभागीय अमले को लेकर बैढऩ, नवानगर, जयंत, मोरवा, पिपरखड़, चितरंगी, गढ़वा, देवरा एवं ठाटरा क्षेत्र अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की संघन जांच की गयी जिसमें नवानगर मार्केट मेन रोड में एक बिना नम्बर सोनालिका ट्रैक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्ती कर सुरक्षार्थ थाना नवानगर एवं पिपरखड़ में एक बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने जप्त कर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया ।

इसी क्रम मे देवरा तिराहा में ट्रैक्टर क्र. यूपी 64 बी 8442 एवं बिना नम्बर आयशर ट्रैक्टर ट्राली को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्ती कर दोनों ट्रैकरों को थाना गढ़वा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया और खनिज विभाग टीम के अनुसार इस कार्यवाही में कुल चारो वाहन मालिक एवं चालको के विरुद्ध खनिज नियमो के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर दंडात्मक कार्यवाही के लिये कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा और खनिज विभाग टीम की छापामार कार्यवाही से गौण खनिज रेता, गिट्टी के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

उक्त कार्यवाही में सैनिक गजानंद कुमार एवं दीनबंधु की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...