
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न महिला संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गये थे और इसी के परिपालन में थाना मोरवा की गोरबी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में महीने भर से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।
वही जानकारी अनुसार बीते माह 13 अप्रैल को बरगवां थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एनसीएल गोरबी ब्लॉक बी के आवासीय परिसर में गनियारी निवासी एक युवती से दुष्कर्म किया था और वही दुष्कर्म के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर कर फरार हो गया। प्यार में धोखा खाई युवती ने इस घटना के बाद पुलिस का सहारा लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन व मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भीपेंद्र पाठक ने आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 376/24 धारा 376, 376 (2)(ठ्ठ), 506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गयी तो पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा था, परंतु आरोपी अपना ठिकाना बार-बार बदल रहा था और पुलिस ने आरोपी की चल अचल संपत्ति को जप्त करने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी थी और इसी बीच गोरबी प्रभारी को मामले के आरोपी के नौढ़िया अंचल तरफ अपने साथियों के साथ आने की सूचना मिली तो गोरबी पुलिस ने सादी वर्दी में घेराबंदी कर आरोपी जियालाल साकेत उर्फ मोनू पिता भुआल साकेत को गिरफ्तार कर लिया जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भीपेंद्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, राजबहोर प्रजापति आरक्षक विश्वजीत की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal