
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न बीते वर्ष अक्टूबर माह में मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम बरमानी से एक 16 वर्षीय गुम नाबालिका को अंततः गोरबी पुलिस ने ढूंढकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है और वही बताया जाता है की लंबी खोजबीन के बाद नाबालिका को पुलिस ने सिंगरौली जिले के ग्राम हरदी से दस्तयाब किया है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 8 अक्टूबर को बरमानी निवासी एक परिवार की 16 वर्षीय पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट गोरबी चौकी में दर्ज करायी गयी थी, अतः सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा गुम इंसान को दस्तयाब के लिए मिले दिशा निर्देश के बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में गोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भीपेंद्र पाठक द्वारा टीम गठित कर ग्राम बरमानी से लापता नाबालिका की लगातार तलाश की जा रही थी और वही पुलिस द्वारा लापता नाबालिका के परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ कर कुछ सुराग हाथ लगे जिस आधार बनाते हुए पुलिस ने गुम बालिका को ग्राम हरदी से दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जहां 2 दिन की काउंसलिंग के उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक गुलराज सिंह, राजेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, आरक्षक अमन रावत एवं ज्योति तिवारी की अहम भूमिका रही।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal