ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/03/2024

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “ऊर्जाचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन एटक” जिला सिंगरौली के नेतृत्व मे आज 11वे दिन कलेक्ट्रेट गेट के पास सिकक्ल कम्पनी से निकाले गये मजदूरो को कलिंगा और कंडोई कम्पनी मे नौकरी दिये जाने की माँग और वही बैढ़न के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के मजदूरों का मजदूरी भुगतान न मिलने के कारण धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल पर बैठे हुये थे जो 11 दिन मे ठंडी- गर्मी – बरसात टेन्ट के नीचे बिताने के बाद आज 11 वे दिन जिला प्रशासन के नेतृत्व में तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी बैढ़न नगर निरीक्षक सुधेश तिवारी के द्वारा 3 दिवस मे निराकरण करने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया गया और वही मजदूरों के चेहरे पर ख़ुशी दिखी।
वही अन्य जल त्याग करने व भूख हड़ताल पर बैठने वालों मजदूरों का नाम इस प्रकार है- प्रेम कुमार दुबे, सुशील पाण्डेय, राम दिनेश साकेत, उमेश कुमार साकेत,अशोक शाह और वही धरना स्थल पर लगातार डटे रहे काम. संजय नामदेव, अरुण सिंह, अक्षय कुमार, लतीफ खान, प्रमोद नामदेव, नारायण दास, महेंद्र सिंह, रितेश सिंह, संदीप शाह, बीरेंद्र सिंह, मंदीप सिंह, रामावतार कुशवाहा, रामानुज पनिका सहित भारी संख्या मे उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal