ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 27/12/2023

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह-जमुना सोनी) बैढ़न की रिपोर्ट “ऊर्जाँचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन” (एटक”) के बैनर तले एनसीएल अमलोरी प्रबंधन के अंतर्गत सिकक्ल व कलिंगा कम्पनी खिलाफ मजदूरों के मजदूरो हक अधिकार को दिलाने हेतु 25 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चल रहे थे जो आज तीसरे दिन हुआ खत्म, मिला मौखिक आश्वासन।

जिसमें आज तीसरे दिन भी मजदूर नेता व मजदूर लोग भारी संख्या मे धरने पर बैठे रहे जिसमें दो मजदूर बीरेंद्र सिंह व नारायण दास शाह का दोपहर लगभग 12:00 बजे हालत बिगड़ गया था जिसे आनन फ़ानन मे एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल बैढ़न मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

वही उसके बाद लगभग शाम 4:00 बजे वाद विवाद की स्थिति को देखते हुये जिले के तीनो थाना यानी नवानगर, बैढ़न कोतवाली, विंध्यनगर थाना और जयंत पुलिस चौकी सहित एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक मय संख्या मे पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही, पुलिस को घंटो मशक्त करना पड़ा ।
वही आज देर शाम को तहसीलदार व कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि द्वारा मौखिक कहा गया कि 8 जनवरी 2024 को मजदूरों का भुगतान, स्थानिय जनों को नौकरी दिलाने संबंधित संबंधित चर्चा की गयी।
वही बताते है कि आरोप लगाया जा रहा है कि सिकक्ल कम्पनी के पुराने मजदूरों को निकाल दिया गया और वही नई कम्पनी कलिंगा द्वारा मनमानी तरह से स्थानीय व विस्थापित लोगों को छोड़कर नौकरी देने के एवज मे कम्पनी के दलाल द्वारा बाहरी लोगो से मोटी रकम लेकर काम पर रखा जा रहा है और वही स्थानीय व विस्थापित जनो मे काफ़ी रोष व्याप्त है और वही अपने मांगो के लेकर एनसीएल अमलोरी प्रबंधन गेट के पर अपनी मांगो को लेकर अड़े हुये थे।
उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ऊर्जाँचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन (एटक) अध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव, ब्लाक अध्यक्ष अरुण सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सोनी, आनंद जायसवाल, संतोष चौहान, कैलाश नाथ, वाचस्पति दुबे, पवन पटेल सहित भारी संख्या मे मजदूर उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal