
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी बीजपुर रोड (नो एंट्री के पास) आज तड़के सुबह लगभग 5 बजे एक मोटर साइकिल पर चार लोग सवार थे जिसमें हाइवा वाहन क्र MP 66 G 0115 के पीछे से टकराने से एक की मौत, तीन लोग घायल जिसे स्थानीय जन व कोतवाली पुलिस पीसीआर वाहन के द्वारा आनन – फानन मे बैढ़न जिला अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहाँ पर एक की मौत, तीन घायल बताया जा रहा है।

वही बताते हैं कि बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत आज तड़के सुबह लगभग 5:30 बजे पर ओरगाई गाँव से बरगवां के लिये जा रहे थे तभी रास्ते गनियारी में नो एंट्री के पास हाइवा वाहन ओवरटेक के चक्कर में मोटर साईकिल सवार ने ठोक दिया तभी सवार रोशनी साकेत पिता रामभरोसे साकेत उम्र 18 वर्ष निवासी डगा बरगवा की मौत हो गयी और वही कविता साकेत पिता दद्दूलाल साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी डगा बरगवा, उमेश साकेत पिता अनिल साकेत उम्र 16 वर्ष और विद्यासागर साकेत पिता बाकेलाल साकेत उम्र 18 दोनों ओरगाई गाँव के निवासी है जो तीनो को हाथ पैर मे गंभीर चोटे आयी है।

जिसमें स्थानीय जन एवं कोतवाली पुलिस पीसीआर की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया उपचार जारी और बताते है कि कोतवाली पुलिस के द्वारा मृतिका का पीएम कराकर अंतिम संस्कार करने हेतु गृह ग्राम डगा बरगवा भेजा गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal