जिला कमेटी ने की पत्रकार वार्ता, सिंगरौली विधानसभा- 80 प्रत्याशीरेनू शाह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11 गारंटी वचन की रखी बात
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश विधानसभा सिंगरौली – 80 से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती रेनू शाह के पक्ष मे जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने पत्रकार वार्ता कर बताया गया कि मुख्य रूप मध्य प्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11 वचन गारंटी योजना के साथ कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनते ही विभिन्न योजनाये लागू होगी और उनके द्वारा कहा गया कि हम सभी कांग्रेस के लोग एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहे है और वही सिंगरौली जिले के तीनो विधानसभा सिंगरौली – 80, देवसर -81, चितरंगी -79 की सीटे जीत रहे है ।
उक्त अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामअशोक शर्मा, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेंद्र सिंह, मधु शर्मा, बालेन्द्र वर्मा, अमित द्विवेदी, रुपेशचंद्र पाण्डेय, मनोज दूबे, अनिल सिंह, प्रवीण सिंह, रावेन्द्र श्रीवास्तव (मूंखु), लखनलाल शाह, रविकांत सोनी, आरिफ पठान सहित सिंगरौली – देवसर विधानसभा के पर्यवेक्षक व भारी संख्या मे कार्यकर्ता और पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।www.badhtakarwan.com
रेनू शाह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11 गारंटी वचन की रखी बात
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal