
BK-NEWS (मध्य प्रदेश) राजकुमार सिंह आरपी सोनी सिंगरौली जिले के थाना चितरंगी क्षेत्र में इन दिनों अवैध मदिरा सहित गंजा कोरेक्स का व्यापक कारोबार जारी है ममता जायसवाल पति परवेन्द जायसवाल निवासी ग्राम पिपरवान के द्वारा लगभग 70 से 80 लीटर प्रतिबंध शराब से भरा ड्रम से शराब निकाल कर सप्लाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है
वायरल वीडियो इकलौती नहीं सूत्रों की बात माने तो चितरंगी क्षेत्र में इस तरह छोटे-बड़े हजारों से ज्यादा अबैध भट्ठियां संचालित होने की खबर है अबैध कारोबारीयों के द्वारा स्थानीय पुलिस का मंथली बांधा होने के कारण कारोबारी पूरी तरह निर्भर है जब मुखवीरों द्वारा पुलिस को सूचना दिया जाता है तो अबैध मदिरा कारोबारीयों को सूचना हो जाता है और कारोबारी के सतर्क होने तक पुलिस मौके स्थल में पहुंचने को लेकर हीला हवाली करती रहती है नतीजा बड़े तेजी से नौजवान बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं
क्षेत्र में हो रहे अवैध मदिरा कारोबार की खबरों सहित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए युसूफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक स्वयं बीते दिन चितरंगी पुलिस का भरोसा छोड़ दूसरे थाना से पुलिस टीम भेजकर चितरंगी क्षेत्र में लगभग 5 से 6 महुआ मदिरा सहित अवैध कारोबारीयों के प्रति कार्यवाही की गई है जिसे देख यह कहना गलत नहीं होगा की चितरंगी पुलिसकर्मियों के शाह पर क्षेत्र में मदिरा सहित तमाम अवैध कारोबार संचालित है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal