“सारे काम छोड़ दो – सबसे वोट दो” के तहत नोडल अधिकारी स्वीप एवं नगर निगम आयुक्त के मार्गदर्शन मे कई विद्यालयों के छात्रो द्वारा
आकर्षक वाल पेंटिग बनाकर दिया गया “मतदाता जन जागरूकता” का दिया संदेश

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले के सभी मतदाताओं की विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जिले भर में *”मतदाता जन जागरूकता अभियान”* संचालित किया किया गया और इसी क्रम में राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न के समीप स्थित चाचा नेहरू पार्क के सामने दीवारो में नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नागेश व नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयो के छात्र – छात्राओ के द्वारा आकर्षक वाल पेटिंग कर मतदाता जन जागरूकता का संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये नोडल अधिकारी स्वीप श्री सिंह ने कहा कि कहा कि भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिये भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीप कार्यक्रम चलाया है

जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को मतदान करने और सही निर्णय लेने के लिये प्रोत्साहित करने के साथ सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है और इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर नागरिको को आगामी 17 नवम्बर 2023 को मतदान दिवस पर शत – प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित करने की कोशिश की है ।
उक्त कार्यक्रम के समापन अवसर विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र देकर नोडल अधिकारी स्वीप एवं निगमायुक्त श्री सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया और वही मौके पर जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal