
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढ़न कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत के परिवहन में लिप्त एक टीपर वाहन को अम्बेडकर चौक से शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात लगभग बारह बजे जप्त किया गया है, टीपर वाहन शासन क्षेत्र से वैढ़न की ओर आ रही थी वाहन का नं. UP 64 BT 3280 है ।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त टीपर वाहन आम आदमी पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष व जनपद सदस्य संदीप शाह का बताया जा रहा है और वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त टीपर वाहन में अवैध रेत लदी थी जिसकी रॉयल्टी नहीं पायी गयी और कोतवाली पुलिस ने उक्त वाहन को जप्त कर कार्यवाही की है।
सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा राजनीतिक रसूख के दम पर लम्बे समय से अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा था जिसमें मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है ।
वही कुछ विगत माह पूर्व मे गनियारी फैक्ट्री रोड मे टिपर वाहन चालक ने घर पर चढ़ा दिया था आपसी समझौता हुआ था और वहाँ कुछ पैसे के लेंन देन निकल रहा है मामला अब जो भी हो ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal