
बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में निष्पक्ष, निर्भीक होकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु जिले भर के पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।
वही आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 09/10/2023 को समय 12ः00 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा की तिथि घोषणा के उपरांत आदर्श आचार संहिता लागू की गयी और आदर्श आचार संहित के पालन में जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में शाम करीबन 07ः00 बजे शहर के मुख्य क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला गया और वही आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया एवं जिले में आदर्श आचार संहिता के विहित प्रावधानो का पालन करने का संदेश दिया गया और साथ ही अपील की गयी कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाये ।
चुनाव संबंधित जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में दिनांक 09 अक्टूबर 2023 को समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारी की कॉन्फ्रेसिंग आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर द्वारा महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गयी जिसके बाद शहर के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal