ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/09/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज दिनांक 29/09/2023 को पांचवे दिन भी नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय मे लगभग 311 सफाई कर्मी पदस्थ है जो अभी तक कामबंद हड़ताल पर है ।
वही बताते है कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मी के वेतनमान, नियमितीकरण और ठेका प्रथा को बंद करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर कामबंद हड़ताल पर है।
वही कामबंद हड़ताल पर चले जाने से अंतरराज्ययीय बस स्टैंड बैढ़न प्रतीक्षालय और आस पास व मुख्य बाजार सबसे व्यस्तम थाना रोड, काली मां मंदिर रोड, तुलसी मार्ग, मेन रोड जिला न्यायालय सहित अन्य जगहों पर गंदगी का आलम व्याप्त है और वही जगह जगह गंदगी व कूड़ा करकट का ढेर पड़ा हुआ है ।
नगर निगम के सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन नगर निगम कार्यालय के बगल मे (शिव मंदिर परिसर के पास) कामबंद हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी है, मौके पर सफाई कर्मी महिलाएं – पुरुष और उनके बच्चे सहित सैकड़ो की संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal