ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/09/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मकार संबल -02 श्रमिक पंजीयन के तहत सरकार द्वारा मृतक परिवार के आश्रित को अंत्येष्टि सहायता राशि ₹5000/- रूपये और वही अनुग्रह सहायता राशि साधारण मृत्यु मे 2 लाख रूपये, दुर्घटना मृत्यु मे 4 लाख रूपये सहित अन्य प्रकार के योजनाओं का आर्थिक लाभ मिलता है ।
जिसमें विगत दिवस दिनांक 03/09/2023 को नगर पालिक निगम सिंगरौली के इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी निवासी राजेश चर्मकार पिता कमला साकेत उम्र लगभग 38 वर्ष के थे जो बीमारी के कारण उपचार के दौरान सिंगरौली हॉस्पिटल बैढ़न मे मृत्यु हो गया था ।
जो आज संबल – 02 के पंजीयन के अंतर्गत पात्र हितग्राही परिजन को नगर निगम सिंगरौली प्रशासन के वार्ड प्रभारी रोहिणी उपाध्याय और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता के द्वारा घर जाकर मृतक के पत्नी राजकुमारी साकेत को 5000/- रूपये नगद अन्तेष्टि सहायता राशि प्रदान किया गया और वही साथ ही आगे अनुग्रह सहायता राशि 2 लाख रूपये दिलाया जायेगा ।
मौके पर उमेश जायसवाल दीपक वर्मा, जमुना सोनी, कमलनयन चौरसिया, प्रवीण शाह जमुना सोनी, कमला साकेत, सुगवा साकेत सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal