बिजली बिभाग की लापरवाही के चलते कई घरों में अंधेरा
बढ़ता कारवाँ/से देवराज कुमार की रिपोर्ट म्योरपुर सोनभद्र से

सोनभद्र/म्योरपुर ब्लाक के ग्राम कुण्डाडीह में बिजली बिभाग की लपरवाही के चलते तकरीबन सैकड़ों घर अंधेरे में है बताते चलें कि करीब एक माह के अन्दर दो बार टांसफार्मर जल चुका है बिजली बिभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने जब बात चीत करना चाहा तो स्थानीय विजली अधिकारियों ने अनदेखी करते हुए अभी तक ट्रांसफार्मर नही लगवाया।आप को बता दें कि एक माह बीत जाने बाद भी टांसफार्मर नहीं लग पाया जिसके चलते सैकड़ों घर अंधेरे में है वही बारिश के समय गाँव मे जहरीले निकलने वाले कीड़े मकोड़ो से भी ग्रामीण भयभीत है।
वही जब इस संदर्भ में स्थानिय पत्रकार द्वारा वीभग से जानकारी लेनी चाही तो बत्तमीजी के साथ गोल गोल घुमाया गया जिससे साफ जाहिर होता है कि विभाग ग्रामीणों की खराब विजली को लेकर गम्भीर नही है।।
जिले के उच्च अधिकारियों से अपील है कि ग्रामीण भी इस देश के नागरिक है और आप का उपभोक्ता उनका भी ख्याल रख्खा जाय और उनकी बिजली तत्काल सुधरवाया जाय।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal