
ब्रेकिंग न्यूज BK-NEW:- (राजकुमार सिंह/बरुण कुमार/सिंगरौली/जयन्त/ प्राप्त जानकारी अनुसार आज लगभग 6:00 बजे के आसपास अर्थव उर्फ लड्डू पिता नीरज उम्र 10 वर्ष निवासी सेक्टर नंबर A माइनस 175 जयंत थाना विंध्यनगर घर से मां के डांटने पर कहीं चला गया था जिसको उसके परिजन ने तमाम जगह तलास किया लेकिन कही नही मिलने पर परिजनों ने तत्काल चौकी जयन्त को मौखिक सूचना दी जिसके बाद जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल चौतरफा रवाना किया जिसके बाद जयन्त पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए तलास सुरु कर दी।। जिसका परिणाम यह निकला कि लगभग 2 घंटे बाद निगाही में बच्चे को प्राप्त कर लिया गया।
उक्त निगाही से प्राप्त बच्चे को पुलिस जयन्त द्वारा मां बाप को समझाइस देते हुए सुपुर्द कर दिया गया जिसके बाद मातम जैसा परिवार में खुशी का माहौल दिखने लगा।।
उक्त बच्चे को ढूंढने में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह राजवर्धन सिंह श्याम बिहारी द्विवेदी उत्तम सिंह प्रधान आरक्षक आनंद पटेल, आरक्षक विष्णु रावत, आरक्षक महेश पटेल,आरक्षक गुड्डू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal