भाजपा के शासन काल में अराजकता का माहौल – अमित द्विवेदी
बरहपान मुडवनिया गाव में सैकड़ो महिलाओं का भराया “नारी सम्मान योजना” फॉर्म

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह- जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के ग्राम पंचायत बरहपान के मुडवनिया में “नारी सम्मान योजना” के तहत सैकड़ो महिलाओं का फार्म भरा गया और इस दौरान ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुये कॉंग्रेस की सरकार बनाने की बात कही है और वही जनता को संकल्प दिलाया कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाये और मध्य प्रदेश का चहुमुखी विकास करवाये,
इधर बता दें कि लगातार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगुवाई में “नारी सम्मान योजना” के तहत फार्म भरवाये जा रहे हैं ।

विधान सभा सिंगरौली के बरहपान गाव मे आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा उपस्थित जनसमुदाय और नारी शक्तियों को संबोधित करते हुये कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समृद्ध साली और खुशहाल बनाना है और नारी शक्ति के सम्मान में यह फार्म भरवाया जा रहा है और वही कमलनाथ ने जो वचन पत्र में दिया है उसे हर हाल में पूरा करेंगे ।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिये हम आप सब एकजुट हो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिये दृढ़ संकल्पित हो ताकि मध्यप्रदेश में इस बार बदलाव हो सके और मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है और मध्यप्रदेश में भाजपा और अधिकारियों की सरपरस्ती चल रही है और वही आम जनता गरीबी तले दबी जा रही है श्री द्विवेदी ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में जनता बदलाव करेगी क्योंकि भाजपा और मुख्यमंत्री से अब जनता रूठ चुकी है मध्य प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है हर जगह भ्रष्टाचार बना हुआ है ।
उक्त अवसर पर इंटक के अशोक चौबे, युवा कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद इम्तियाज, श्रवण कुमार प्रजापति, इंगिरा प्रसाद बैस, ठाकुर दयाल वैश्य, राम सागर प्रजापति, रामलाल बैगा, वीर साह बैगा, रामकुमार बैगा, प्रमोद वैश्य, चक्रवर्ती जायसवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और नारी शक्ति उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal