Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन में लिप्त एक ट्रेक्टर जप्त

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न माड़ा थाना क्षेत्र के बंंधौरा चौकी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को गड़ाखाड़ बाजार से जप्त किया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21/07/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खोखरी भलुहा नाला से एक ट्रेक्टर ट्राली में चोरी का अवैध रेत लोड कर परिवहन करने हेतु गडाखाड़ बाजार तरफ ले जा रहा है तभी मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु चौकी प्रभारी के निर्देशन मे पुलिस टीम रवाना की गयी।

वही मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम गडाखाड़ बाजार पहुंचे कि खोखरी भलुहा नाला तरफ से महिन्द्रा ट्रेक्टर लाल रंग के ट्राली मे रेत लोड किये हुये आते दिखा जो पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो ट्रेक्टर चालक पुलिस को देखकर ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया मौके पर ट्रेक्टर चेक किया गया तो ट्रेक्टर बिना नंबर का महिन्द्रा कंपनी के ट्राली में रेत लोड पाया गया उक्त ट्रेक्टर स्वामी एवं चालक का यह कृत्य अपराध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम मे जप्त कर चौकी परिसर लाया गया। अज्ञात ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध चौकी बंधौरा में अपराधक्र 0129/2023 धारा 379, 414 भादवि 4/21 खनिज अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त कार्यवाही में उप निरी. संदीप नामदेव, स.उ.नि. हरिनाथ सिंह उइके, रमेश प्रसाद साकेत, प्र.आर. रविनंदन सिंह तोमर, आर. पुष्कर पोरवाल, योगेश विश्वकर्मा, हेमराज पटेल की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...