Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोरबी पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

मार्ग अवरुद्ध कर रहे लोगों को दी हिदायत

बढ़ता कारवाँ न्यूज
सिंगरौली,मोरवा,गोरबी
कुलदीप सिंह सन्नी


BK NEWS:- गोरबी पुलिस ने शुक्रवार शाम कस्बे का पैदल भ्रमण किया। निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शुक्ला द्वारा चौकी के बल के साथ कस्बे की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं लोगों में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए यह पैदल मार्च निकाला गया था। इस दौरान पुलिसकर्मी गोरबी मुख्य बाजार, गोरबी बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश में जुटे रहे। पुलिस ने सभी व्यापारियों को अपना सामान व्यवस्थित दुकानों के अंदर रखने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि गोरबी क्षेत्र में स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग यातायात की बड़ी समस्या बनकर उभरा है। मालगाड़ी एवं यात्री ट्रेनों की आवागमन के कारण करीब हर घंटे यहां रेलवे फाटक बंद दिखाई देता है। जिससे फाटक के दोनों तरफ भारी वाहनों का कई सौ मीटर का लंबा जाम लग जाता है। बीते दिनों में भी जाम से निकलते हुए एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्काल इलाज हेतु ट्रॉमा सेंटर भिजवाया था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...