ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/07/2023
बारूद कंपनी में विस्फोट हुये श्रमिकों को सिंगरौली विधायक – नगर निगम अध्यक्ष – कलेक्टर ने
“शहीद श्रमिक स्मारक” पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि, कंपनियों और श्रमिकों को सुरक्षा का दिये संदेश, पुनरावृत्ति न हो

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला मुख्यालय गनियारी बलियरी औद्योगिक क्षेत्र मे विगत 14 वर्ष पूर्व 05 जुलाई 2009 को बारूद कंपनी मे विस्फोट हुआ था जिसमें कम्पनी मे कार्यरत लगभग 22 श्रमिक शहीद हो गये थे और वही आज जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित अंबेडकर चौक के पास निर्मित “शहीद श्रमिक स्मारक”पर सिंगरौली विधायक

रामलल्लू बैस, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला कलेक्टर अरुण परमार, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश, जिला श्रम अधिकारी राहुल प्रधान, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय और मौजूद रहे श्रमिकों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी ।

वही सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले भर की कंपनियां और श्रमिक साथी सेफ्टी के साथ कार्य करें ताकि इस प्रकार की घटना पुनरावृत्ति न हो और वही कंपनियों और श्रमिकों के हित को देखते हुये आवश्यक सुझाव दिये ।

मौके पर नगर निगम उपयंत्री पीके सिंह, राजीव वार्ड 39 पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, गनियारी पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी, पीआरओ बीके शर्मा, नगर निगम स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी सहित विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक एवं श्रमिक गण स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर एवं 2 मिनट मौन कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal