Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माजन रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत प्रथम दृष्ट्या पुलिस मान रही आत्महत्या, परिजनों का रो – रो कर हुआ बुरा हाल

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे माजन मोड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी ।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और वही अंत्यपरीक्षण हेतु भिजवा दिया है प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और इस मामले की तफ्तीश मे पुलिस जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया सोनी पिता बबलू सोनी उम्र लगभग 25 वर्ष बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे माजन मोड़ रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट आ गयी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती घुरीताल की रहने वाली थी और वह सोनी परिवार की थी। इस घटना की जानकारी लगते ही परिवार वालों में मातम छा गया और आनन फानन में परिवार वाले रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगे और वही जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी और पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

वही प्रथम दृष्टया पुलिस दुर्घटना को आत्महत्या मान रही है। युवती घुरीताल से माजन रेलवे ट्रैक पर अकेले कैसे और क्यों पहुंची, आगे की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...