Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महिला ने जमीन विक्रेता पर लगाये धोखाधड़ी करने के आरोप

महिला ने जमीन विक्रेता पर लगाये धोखाधड़ी करने के आरोप

कोतवाली में की गयी शिकायत जमीन के नाम पर

ठगी करने वाले निसार अहमद पर हो कड़ी कार्यवाही हो – संजय नामदेव

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न ग्राम गनियारी की आराजी नं. 966/13 रकवा 0.0280०हे. 12/11/2013 को चार लाख नब्बे हजार रूपये में क्रय कर अपने नाम नामांतरण करा लिया था और इसके बाववूद विक्रेता निसार अहमद ने बाउण्ड्री तोड़कर दूसरे के हाथों उक्त जमीन की बिक्री कर दी।

वही पीड़िता ने जब विक्रेता से पूछा तो बताया गया कि वहां विवाद था दूसरी बाउंड्री बनी है उसे आप ले लीजिये और पीड़िता ने सहमति से उक्त प्लाट को ले लिया, परन्तु विक्रेता द्वारा उक्त बाउंड्री वाल को पुन: तोड़वा दिया गया जिससे पीड़ित महिला को एक लाख पच्चीस हजार रूपये का नुकसान हुआ है और  पीड़िता का कहना है कि जब उसने निसार अहमद से इस संबंध में बात की तो विक्रेता द्वारा उसे अपमानित किया गया और वही पीड़िता ने हारकर थककर कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज करायी है।

इस संबंध में भाकपा राज्य परिषद सदस्य का. संजय नामदेव ने बताया कि बैढ़न घूरीताल निवासी निसार अहमद के द्वारा बैढ़न गनियारी बलियरी क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को प्लॉट बेचकर बेवकूफ बनाया इसके द्वारा एक प्लाट को दो – दो, तीन – तीन लोगों को बेचा गया है और एक दूसरे को बेदखल कर दूसरे को कब्जा कराना इसका प्रमुख काम है और इसके पहले आदिवासी कोल समाज के लोगों को परेशान किया उनकी जमीन हड़प लिया और इसी तरीके से जयंत निवासी आदिवासी महिला प्रेम कला पुत्री लोचन राम ने घुरीताल निवासी जमीन विक्रेता निसार अहमद पर गंभीर आरोप लगाते हुये कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी है और वही  पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि विक्रेता उसे 7 साल से बेवकूफ बना रहा है और उसकी जमीन हड़प लिये जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली वैढ़न में की गयी है।

वही का. संजय नामदेव ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि उक्त भू माफिया के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाये और पीड़ित को न्याय दिलाया जाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...