
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर के आज पाँचवे दिन सीआईएसएफ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा एसडीईआरएफ की टीम के अगुवाई में प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी आगजनी के दौरान किस तरह से नियंत्रण किया जा सकता है इसकी जानकारी सीआईएसएफ के कुशल मार्गदर्शन में दी गयी ।
चूंकि यह आपदा मित्र योजना केन्द्र सरकार के द्वारा आयोजित की गयी है इसलिए जिला होमगार्ड और एसडीईआरएफ टीम के साथ सीआईएसएफ के जवानों ने उनके कुशल मार्गदर्शन में आपदा से किस तरह से निपटा जा सकता है और आज प्रशिक्षण दिया गया जिसमें डेढ़ सौ लोगों ने आज के इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और यह प्रशिक्षण शिविर 10 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा और आये हुये प्रशिक्षणार्थियों का बीमा भी कराया जायेगा और वही जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार के कुशल मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण शिविर संचालित है ।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सीधी/सिंगरौली डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एलवी कोल, सीआईएसएफ विभाग से एएसआई जसवंत सिंह, महेन्द्र सिंह, कांस्ट्रेबल एके यादव, सौम्य सिंह एसडीईआरएफ की टीम से प्लाटून कमांडर विकास कुमार पाण्डेय, योगेंद्र बहादुर सिंह, मयंक तिवारी, दलबीर सिंह , हबलदार अनुदेशक लालता प्रसाद, श्याम सुंदर, कुंवारेलाल, राम सिंह, हीरालाल तिवारी, सन्तोष सिंह, एसडीईआरएफ के सैनिक सहित आपदा मित्र उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal