Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समृद्ध साली और खुशहाल बनाना है- अमित द्विवेदी चाचर गाव में सैकड़ो महिलाओं का भराया गया नारी सम्मान योजना के फॉर्म

मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समृद्ध साली और खुशहाल बनाना है- अमित द्विवेदी चाचर गाव में सैकड़ो महिलाओं का भराया गया नारी सम्मान योजना के फॉर्म

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के ग्राम पंचायत चाचर में नारी सम्मान योजना के तहत सैकड़ो महिलाओं का फार्म भरा गया। इस दौरान ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए कॉंग्रेस की सरकार बनाने की बात काही है।

इधर बता दें कि लगातार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगुवाई में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाए जा रहे हैं। विधान सभा सिंगरौली के चाचर गाव मे आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा उपस्थित जनसमुदाय और नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समृद्ध साली और खुशहाल बनाना है। नारी शक्ति के सम्मान में यह फार्म भरवाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेश कि सरकार लाने के लिए हम आप सब एकजुट हो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जिताने के लिए दृढ़ संकल्पित हो ताकि मध्यप्रदेश में इस बार बदलाव हो सके।

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। मध्यप्रदेश में भाजपा और अधिकारियों की सरपरस्ती चल रही है। आम जनता गरीबी तले दबी जा रही है। श्री द्विवेदी ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में जनता बदलाव करेगी। क्योंकि भाजपा और मुख्यमंत्री से अब जनता रूठ चुकी है। मध्य प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। हर जगह भ्रष्टाचार बना हुआ है। इस दौरान युवक कॉंग्रेस के अध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी , अंकित शुक्ला यूथ कांग्रेस जिला सचिव, राजेंद्र सिंह गोंड, रमाशंकर पनिका , सुंदर कोल, रामकया यादव, रामजग कोल, रामचंद्र कोल, समय लाल कोल,राधे कोल एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...