ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/05/2023
जिले के “अग्रवाल सेवा” संघ द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर
भीषण गर्मी में राहगीरों ने पीया ठंडा शरबत – पानी, ली राहत की साँस

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “अग्रवाल सेवा संघ” जिला सिंगरौली के द्वारा “निर्जला एकादशी”* के अवसर पर आज बैढ़न के अंबेडकर चौक, माजन मोड़ राजीव चौक के पास और विंध्यनगर इंदिरा चौक के पास नि:शुक्ल मे ठंडा शरबत और पानी पिलाया जा रहा है और वही इस भीषण गर्मी व दुपहरी मे राहगीर लोग राहत की साँस ले रहे है ।
वही अग्रवाल सेवा संघ जिलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल बताते हैं कि अग्रवाल सेवा संघ के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा समय-समय पर नेक कार्यों मे सहभागिता रहती है और वही सभी समाज के लोग पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं संप्रेषित किया ।
उक्त अवसर पर अग्रवाल सेवा संघ जिलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल (सहसचिव), ऋषभ अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), कन्हैया कारीवाल (कार्यक्रम प्रभारी), गौरव अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आशीष पोद्दार, चंदन गोयल, आयुष गोयल, चेतन लोहिया, अंशुल गोयल, आयुष बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
www.badhtakarwa.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal