ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/02/2023

BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 5 फरवरी 2023 से “विकास यात्रा” प्रारंभ होकर सिंगरौली विधानसभा एवं नगर निगम क्षेत्र का “विकास यात्रा” आज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचनी पहुँचा और वही वार्ड क्र. 28 में प्रहलाद कुशवाहा के घर से रामानुज चौबे के घर तक पीसीसी

सड़क निर्माण लगभग 11 लाख 12 हजार रुपये की लागत से सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, सिंगरौली कलेक्टर अरुण कुमार परमार, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, सिंगरौली तहसीलदार रमेश कोल और वार्ड क्र. 28 पार्षद रीता प्रजापति, वार्ड 42 पार्षद सन्तोष शाह के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया गया ।

वही देखा गया कि नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल का नाम सिलापट्ट में लिखा रहा लेकिन भूमिपूजन में नदारद रही और ऐसे में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं और वही चर्चा का विषय बना हुआ है ।
वही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं से जनता को अवगत कराया गया और वही पूर्व में दिये गये आवेदन फार्म जैसे मजदूर कार्ड, आयुष्मान, सम्बल कार्ड, पात्रता पर्ची, पेंशन सहित इत्यादि हितग्राहियों को वितरण किया गया और वही छूटे व नये हितग्राहियों का विभिन्न योजनाओं का फार्म भरा जा रहा है ।
उक्त विकास यात्रा में नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ प्रवीण गोस्वामी (विद्युत), संदीप चौबे, उपयंत्री विशाल खत्री, जितेंद्र सिंह, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, मुरलीधर सहित नगर निगम व पुलिस विभाग के कर्मचारी भारी संख्या में हितग्राही महिला पुरुष उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal