Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चोरी गयी मोटर साइकिल को कोतवाली पुलिस ने किया जप्त, 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली क्षेत्र के राजकमल होटल के सामने और सराफा बाजार बैढ़न से पिछले दिनों हुयी 2 मोटर साइकिलो की चोरियों का खुलासा करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक को बरामद कर ली गयी है  ।

वही कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अब्दुल सम्श बेग पिता अब्दुल मजीद बेग उम्र 24 वर्ष निवासी राजकमल होटल के सामने बैढन द्वारा अपनी मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे क्र. एमपी 66 एमई 9656 फरियादी के घर के बाहर से चोरी होने व फरियादी राकेश कुमार राय पिता गोरखराय उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम एकवनिया थाना कोचस जिला रोहतास (बिहार) हाल मुकाम औड़ी मोड़ थाना अनपरा जिला सोनभद्र द्वारा सराफा बाजार वैढ़न से अपना अपाची मोटर सायकिल क्रमांक यूपी 64 एएच 7188 की अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में अप. क्र. क्रमश: 202/23 एवं 215/23 धारा 379 भा.द.वि. का कायम कर सतत विवेचना की गयी और चोरी गयी मोटरसायकलों की लगातार पतासाजी उपरान्त आज दिनांक 15/02/2023 को उक्त दोनों मोटर सायकलों की चोरी करने वाले चोर गिरोह के सदस्य से दोनों मोटरसायकलें कीमती 1,65,000 रूपये की बरामद की जाकर आरोपीगणों की गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

इस कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.के.वर्मा के दिशा निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नेतृत्व में अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा संपन्न की हुई और वही सउनि पप्पू सिंह, सउनि अरविन्द द्विवेदी, सउनि सजीत सिंह, प्रआर जितेन्द्र सेंगर, आर. अभिमन्यू उपाध्याय, महेश पटेल, दिलीप धाकड़ की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...