ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/12/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढन अस्पताल के सामने के सामने खाली मैदान में बेवजह झोपड़ी और टट्टा लगाकर जगह को कब्जा किया गया था जिसमे दुकान वगैरह नही लगा था जिसे नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण को हटवाया गया ।

वही बताया जा रहा है कि खाली स्थान को केवल कब्जा किया गया था जिसमे दुकानें वगैरह नहीं लगीं थी और वही बगल में जो दुकानें झोपड़ी में लगी है उनको नगर निगम अधिकारी द्वारा बताया गया कि आसपास गंदगी न करें स्वच्छता में सहयोग करें ।
मौके पर नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, स्वच्छता नोडल एवं अतिक्रमण अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रामसरण, राजू, अशोक त्रिपाठी, सफाई मित्र मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal