ब्रेकिंग न्यूज़:-. दिनांक 05/10/2022

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन आज दशहरा के दिन जिला मुख्यालय क्षेत्र के श्री दुर्गा जी प्रतिमा पंडालों में स्थापित की गयी थी जहां पर आज हिर्रवाह पुलिया के पास जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा श्री दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन कराने की उत्तम व्यवस्था की गयी और वहीं पर नगर निगम, पुलिस विभाग एसडीईआरएफ की टीम मौजूद रही ।

वही अभी तक लगभग 6 पंडालों का प्रतिमा का विसर्जन किया जा चुका है और यह देर रात लगभग 10:00 बजे विसर्जन कार्यक्रम चलता रहेगा और वहीं पर दुर्गा प्रतिमा समिति का कहना है कि श्री दुर्गा माता का 9 दिन सेवा करने के बाद आज विसर्जन के दिन बहुत खलता है ।
मौके पर निरीक्षण व ड्यूटी के दौरान जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, कोतवाली थाना बैढन प्रभारी नगर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, नगर निगम (विद्युत) एसडीओ प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी एसडीईआरएफ की टीम, पुलिस विभाग, नगर निगम की टीम हाइड्रा वाहन एवं अन्य साधनों के साथ मुस्तैद है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal