ब्रेकिंग न्यूज़ – 13/09/2022

बढ़ता कारवाँ/(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :- आपको बता दें आज दिनाँक 13/09/2022 दिन मंगलवार वार्ड क्रमांक 15 नूतन वार्ड की पार्षद अर्चना राजीव विश्वकर्मा यातायात एवं परिवहन प्रबंधन ने शंकर मार्केट में बने तालाब का सौन्दर्य करण कर छट घाट बनाए जाने एवं सामुदायिक भवन का निर्माण कराए जाने के तथा खेल के मैदान के सम्बंध में महापौर से मुलाकात कर लिखित रूप से माँग की।
इनका कहना है :-पार्षद अर्चना राजीव विश्वकर्मा ने बताया की सामुदायिक भवन का निर्माण हो जाने से वार्ड के लोगों को शादी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रम करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए समुदाय भवन का निर्माण कराया जाए।
महापौर महोदया ने विश्वास देते हुए कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal